फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गुरुवार को नगर संसाधन केंद्र के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। नगरस्तरीय सम्मान समारोह में प्राथमिक संवर्ग में मुंशीपुरा उप्रा विद्यालय मुगलपुरा के छात्र हर्ष तथा आरिफ हुसैन, मुंशीपुरा कन्या विद्यालय के अमन चौरसिया, आरिफ, अक्सा, हर्ष, जूनियर हाईस्कूल दक्षिणटोला की पारूल उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय मिर्जाहादीपुरा अमीना उस्मान को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि जनपदस्तरीय सम्मान समारोह 19 मई को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रशिक्षक चंद्रधर राय, नगर अध्यक्ष रजनीश पांडेय, सुधा वर्मा, सोहैब, हंसरावती पांडेय, विनीत शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, रीता त्रिपाठी, ऊषा शर्मा, रविंद्र गुप्ता, तसलीम बानों आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें