मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के चार विद्यालयों में उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि तहसील में स्थित नेशनल इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर एवं संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रात नौ बजे से 12 बजे तक संचालित होंगे। सभी केंद्रों पर 500 परीक्षार्थी एवं संत गणिनाथ पीजी कॉलेज में 1000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बाबत जोनल ऑफिसर के रुप में राकेश कुमार एवं सभी केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। सफलता पूर्वक परीक्षा के आयोजन के उद्येश्य से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।