फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय। क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र डंगौली के ठेका कर्मचारियों की रविवार को हड़ताल के कारण पूरे दिन और रात से सोमवार तक 36 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे लोगों ने देर रात तक हो शोर कर उपकेंद्र के फ्रेंचाइजी कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि विगत आठ माह से ठेकेदार द्वारा उनका मानदेय नहीं दिया गया। जिससे वह भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस बात पर अधिकारियों और ठेकेदार के शीघ्र भुगतान के आश्वासन पर देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के राम अवध, बेंचन, राम विजय, कतवारू, प्रदीप, शमशेर अली, भगवान और दमयंती आदि ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र डंगौली लम्बे समय से विभागीय लापरवाही व उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते बदहाल स्थिति में है। इस बावत ध्यान देने वाला कोई नहीं है। विभाग के उच्चाधिकरियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिससे इस केंद्र के उपभोक्ता दोहरी मार झेलने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें