फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला युवा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्र की आजादी के लिए सर्वाधिक बलिदान युवाओं ने किया है। भारत के सांस्कृतिक विरासत वसुधैव कुटुंबकम जैसे दुर्लभ संदेश को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाले स्वामी विवेकानंद भी युवा थे। युवा पीढ़ी को अपने इतिहास को पढ़ने की जरूरत है। राष्ट्र को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, जागरूकता कार्यक्रम संचालित करके युवा सहयोग कर मील के पत्थर की तरह अपनी पहचान बना सकते हैं। यह बातेें नेहरू युवा केंद्र में आयोजित जिला युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में नेहरू युवा केंद्र संगठन गाजीपुर की उप निदेशक डा. कुमारी ज्योत्स्ना ने युवाओं को संदेश दिया कि युवाओं को अर्जुन की तरह केवल अपने लक्ष्य की ऑख की तरफ देखना चाहिए। जीवन एक नाट्य मंच है जो दायित्व मिला है उसे बखूबी निभाएं। डीएवी इंटर कालेज के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्र ने भारतीय नदियों को भारतीय संस्कृति का उद्गम, संरक्षक तथा पोषक बताते हुए कहा कि यदि इनका अस्तित्व समाप्त हो गया तो हमारी संस्कृति भी नहीं बचेगी। कार्यक्रम में डा. घनश्याम दुबे, परमानंद पाण्डेय, महिला समाख्या की अंजू कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय ने युवा शक्ति के दम पर आने वाले एक वर्ष में जनपद को खुले में शौचमुक्त करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सीमा कुमारी प्रजापति, राजीव कुमार मौर्य, पूजा राय, जया राय, प्रतिभा चौबे ने स्वागत गीत, देश भक्ति, सामाजिक गीत व युवा गीत प्रस्तुत किया। युवा कल्याण विभाग के शिवगोविन्द राय, जिला स्वच्छता समन्वयक छबिलाल यादव, युवा स्वयंसेवक मण्डल के अर्जुन राम, केदार राम, राजू सोनकर आदि उपस्थित रहे। जिला युवा समन्वयक निहाल सिह ने अतिथियों का स्वागत किया । संचालन ओम प्रकाश मिश्र एवं अध्यक्षता राजेंद्र मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें