फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ने से किसान परेशान हैं। ये छुट्टा पशु किसानों के खेतों में घुसकर उनके फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये झुंड में खेतों में लगी फसलों में घुस जा रहे हैं। किसानों की ओर से इन छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि क्षेत्र के छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास न करने से इनकी संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ब्लाक के पलिया, खुरहट, रानीपुर, काझा, चकिया, गोकुलपुरा सहित आस पास के गांवों में ऐसे पशुओं से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के रामप्रवेश, कृष्ण कांत, तारकेश्वर, रामसरीख सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद शासन की ओर से छुट्टा पशुओं को रोकने की कवायद नहीं की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें