फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10073 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवेेें दिन हाईस्कूल गणित, प्रारंभिक गणित तथा इंटरमीडिएट गृहविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। नकल रोकने के लिए प्रशासन की तमाम कवायद के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया गया। परीक्षा में 64140 के सापेक्ष 54067 परीक्षार्थी शामिल हुए। 10073 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों की गोपनीय जांच कराई गई। बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन हाईस्कूल गणित में 58528 के सापेक्ष 49348, प्रारंभिक गणित में 201 के सापेक्ष 189, इंटर गृहविज्ञान द्वितीय में 5249 के सापेक्ष 4348, कृषि वनस्पति विज्ञान में 162 के सापेक्ष 132 परीक्षार्थी शामिल हुए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 29 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की चुस्त दुुरुस्त व्यवस्था के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर नकल कराया गया। जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा के सातवें दिन गोपनीय जांच कराई गई। गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के चलते नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों की गोपनीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। साथ ही गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें