फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनायी गयी 129 वी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वामी सहजानंद जनमंच त्रिपुरा के तत्वाधान में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 129 वी जयंती सोमवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती मां भारती किसान आंदोलन के जनक और महान किसान संघ संगठन करता थे। आगे उन्होंने कहा कि स्वामी जी धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति समर्पित जननेता थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के राष्ट्रीय और किसान आंदोलन में उनके द्वारा किए गए कार्य और संघर्षों को यह देश और समाज सदैव याद रखेगा। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मोहम्मद पालकी को स्वामी सहजानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जयंती समारोह को प्रमुख रूप से अतुल राय, चंद्रमोहन राय, कमला राय, कृष्ण मोहन राय, इतिहास, साकिब, मनीष भारती, सभासद विनोद गुप्ता, अभय राज, विद्यापति धाम, कमला राय, भगवान राय, डॉक्टर रामनिवास राव, राजेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें