पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के हरिजन बस्ती में सोमवार को दूसरे दिन भी घटना के बाद मातम पसरा रहा। उधर मामले की गंभीरता के चलते गांव में पुलिस फोर्स और क्यूआरटी के जवान तैनात रहे। मृतक का पीएम होने के बाद देर रात अंतिम संस्कार गाजीपुर में किया गया।
बताते चले कि कहिनौर गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे दुर्गबिजय 35 पुत्र स्व.रमपत राम की हत्या गांव के शिवकुमार ने विवाद के बाद फावड़े से हमला कर दिया था। वहीं घटना के समय कुछ महिलाओं ने जानकारी दूसरे ग्रामीणों को दी। जहां ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक का पीएम के बाद परिजनों ने देर रात ही उसका अंतिम संस्कार गाजीपुर के एक घाट पर कर दिया। दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और क्यूआरटी के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने घटना के बाद कुछ घंटों बाद आरोपी शिवकुमार को पकड लिया था। पुलिस ने सोमवार को उसका चालान अदालत में कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।