मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कोटवां कहिनौर गांव स्थित जय मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में हीरक जयंती एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स समागम का समापन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान वीर बहादुर विश्वविद्यालय के रोवर्स रेंजर संयोजक डा. राघवेंद्र पांडेय और डीसीएसके महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री गौरीशंकर खंडेलवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक ऐसा प्रशिक्षण कार्यक्रम में है, जिसमें भाग लेने के बाद युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलता है। डा. घनश्याम दूबे ने सारगर्भित भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। समागम में मार्च पास्ट, कलर पार्टी, यूथ फोरम, दल पंजीकरण, रोल प्ले, किंस प्ले, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता समेत कुल 21 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रात्री कालीन प्रतियोगिता में कैंप फायर एवं गीत, नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सामाजिक शैक्षणिक अंधविश्वास एवं कुरीतियों पर प्रकाश डाला। समापन समारोह के अवसर पर रोवर्स रेंजर्स को टेंट, पुल निर्माण तथा झांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। समागम के दौरान डीसीएसकेपीजी कालेज की कुल 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह दीक्षित आदि ने अव्वल आए छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम के अंत में डा. अरविंद कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।