भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर के फार्म हाउस पर मंगलवार को किसानों को खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गाजीपुर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कुशमौर पहुंचे किसानों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. एमके सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही डिप्लोमा इन एजुकेशनल एक्टेशन सर्विसेज फार इनपुट के अंतर्गत किसानों को भारतीय विज्ञान संस्थान कुशमौर संस्थान पर एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया । जिससे किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती की तकनीक से अवगत कराया जाए । प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान बीज विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डा. एम बोरैया ने किसानों को बताया कि खरपतवार का सही समय पर नियंत्रण नहीं होने से फसल की उत्पादन पर असर पड़ता हैं।
इसलिए किसान को गेहूं की फसल में खरपतवार दिखाई दे तो माह के अंदर दवा का छिड़काव अवश्य करा दें । फार्म प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किसानों को चना, सरसों, मसूर, गेंहू की अगेती और पछेती फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी। साथ ही बीजों की गुणवत्ता और प्रक्षेत्र के हिसाब से बीजों के चयन की अहम जानकारी दी। सोध सहायक जयओम दिवेदी ने किसानों को संस्थान के लैब के बारे में बताया। प्रांट पैथोलॉजी में पौधों के विकास, किट विज्ञान लैब के निरीक्षण के दौरान किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में तकनीकी सहायक राजेश चौहान और विकास सिंह के साथ संतोष यादव, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह, बबलू खरवार आदि मौजूद रहे।