फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मत्था टेककर की नववर्ष मंगलमय की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए साल का पहला दिन अधिकांश लोगों ने मौज मस्ती के बीच गुजारा। रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क पूरी तरह गुलजार नजर आए, जहां फोटो खिंचवाने से लेकर ग्रुप डांस करने वालों की संख्या कुछ ज्यादा ही रही। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की। सर्वाधिक भीड़ नगर के पावरहाउस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम तथा जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई, अष्टभुजी देवी मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में मौज मस्ती करने वालों की रही। जहां खास तौेर से युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रुपडांस करते देखा गया। इन स्थानों पर मौज मस्ती के बाद लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ डोसा, वर्गर सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार नववर्ष के अवसर पर पिपरीडीह, कहिनौर, बढुआगोदाम सहित विभिन्न गांवों के चट्टियों पर गुब्बारा से सजावट किया गया था। परदहां ब्लाक के कहिनौर स्थित मां वनदेवी धाम पर हज ारों की संख्या में लोगों ने मां वनदेवी धाम पर मत्था टेककर मन्नत मांगी। मेला जैसा दृश्य रहा। साथ ही पार्क में मनोरंजन का लुत्फ उठाया। झूला ,चरखी,भूतनाथ, गुब्बारा, झूले पर बच्चों ने जमकर आनंद लिया। कई स्कूलों से आए छोटे छोटे बच्चों ने जमकर नये साल का जश्न मनाया।दूर दराज से आए लोगों ने धाम पर भोजन,बाटी चोखा आदि बनाकर नए वर्ष का आनंद लेते दिखे।रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय स्थित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों ने नववर्ष को अपने-अपने तरीके से मनाया। ब्लाक मुख्यालय स्थित नेहरु इंटर कालेज परिसर में व्यापारी, युवा, प्रबुद्धजन आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी। रतनपुरा गांव में युवकों ने रंगोली सजाई। साथ ही फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। कुल मिलाकर साल के पहले दिन लोगों ने फुरसत के लम्हे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताए।अमिला संवाददाता के अनुसार नववर्ष के अवसर पर कस्बा सहित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर लोगों ने मत्था टेककर मंगलमय जीवन की कामना किया। साथ ही युवाओं ने डीजे पर सामूहिक नृत्य कर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें