फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत हेगड़े का फूंका पुतला फूंका, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ।भाजपा नेता व मोदी सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री अनंत हेगड़े द्वारा संविधान को लेकर विवाद का विषय बने अपने बयान पर संसद के भीतर तथा बाहर खेद प्रकट करने के बावजूद दलित संगठनों में रोष बरकरार है। इसी कड़ी में अम्बेडकर सेना खलिसा रामनगर के सदस्यों ने शनिवार को अनंत हेगड़े के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की साथ ही पुतला फूंक कर विरोध जताया। रविवार को अम्बेडकर सेना के समूह कार्यकर्ता वलीदपुर खलिसा में इकट्ठा हुए। जहां से नीले झंडे लेकर रोष मार्च करते तथा अनंत हेगड़े सहित भाजपा व आर.एस.एस. विरोधी नारेबाजी करते हुए रामनगर मोड़ पहुंचे जहां अनंत हेगड़े का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि अनंत हेगड़े का बयान संघ तथा भाजपा की मानसिकता का प्रदर्शन है। भाजपा बाबा साहिब के संविधान को बदलना चाहती है ताकि दलितों को मिलने वाला आरक्षण खत्म किया जा सके कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि संघ व भाजपा ने संविधान बदलने बारे सोचा भी तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें