घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को घोसी नगर के साथ थानीदास मोड़,अमिला बाजार, पिड़वल मोड़ आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नया साल मनाने की अपील किया।कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने सभी से अपील किया कि नव वर्ष को सद्भावना से मनाएं। किसी भी तरह की हुड़दंगई होने पर सख्त कार्यवाही होगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज आवाज में डीजे बजाना मना रहेगा। फ्लैग मार्च में एसओ कोपागंज, दोहरीघाट, आदि के साथ उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी, शिवेंद्र राय,रमेश चंद्र यादव, रामसजन नागर, लालसाहब सिंह, संजय यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान रहे।