फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की पाकिस्तान की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा के जनपद कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब सारी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ मानवता की रक्षा के लिए एकजुट हो रही है, तब पाकिस्तान की विध्वंसकारी नीतियों से संरक्षण पा रहें मुंबई आतंकी हमले का मोस्टवांटेड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तानी सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा। पार्टी पाकिस्तान के इस निम्न स्तर की राजनीति की घोर निंदा करती है। कहा कि हाफिज सईद को खुली पनाह देकर पाकिस्तान ने सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकियों के साथ हमेशा की तरह अब भी खड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना दुबे, झारखंड प्रदेशमंत्री धर्मेंद्र कुमार, यादवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत राय, राजीव जौहरी, विजय गुप्ता, अंबिका यादव, निलय राय, राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें