फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतथि पर याद किए गए समाजसेवी कपिलदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजसेवी तथा रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख, दयानंद इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक कपिलदेव सिंह की 27वीं पुण्यतिथि दयानंद इंटर कालेज इटैली के प्रांगण में हुई। इस अवसर पर पौधरोपण एवं वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजली सभा के मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू कपिलदेव सिंह में दृढ़ संकल्प शक्ति, सत्यनिष्ठा से पूर्ण उनका जीवन समाज को समर्पित था। उन्होंनेे सहकारिता आंदोलन के प्रणेता बाबू शिवशंकर सिंह से प्रेरणा लेकर विकास खंड के विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क करके सहकारिता आंदोलन के प्रति लोगों को प्रेरित किया। वे त्याग व अनुशासन के कुशल हिमायती थे और सहकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके पद चिह्नों का अनुसरण सदैव किए। एमपीपीजी कालेज भुड़सुरी के प्राचार्य डॉ.सुरेश सिंह ने कहा कि बाबू कपिलदेव सिंह समाज के कुशल प्रहरी एवं कर्म के प्रतिमूर्ति थे।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा गणमान्य बुजुर्गो को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें