फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन निर्माण विलंब होने पर पत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कांछी कला गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण में देर होने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता से मिला। इस दौरान अखिलेश तिवारी ने कहा है, कि एक वर्ष पूर्व सब स्टेशन निर्माण कराने के लिए धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु न होने पर स्थानीय जन मानस में रोष व्याप्त है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सब स्टेशन के निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग की है।अखिलेश तिवारी के साथ संतोष सिंह, राकेश मिश्र, रमेश राय, प्रमोद राय, शिवनरायण राय, डा. वीरेंद्र गुप्ता, किशन कन्नौजिया, वाई नंदन मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें