फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान पर हो रहे काम को पुलिस ने रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ।क्षेत्र के खुखुंदवा मौजे में स्थित सार्वजनिक खलिहान के जमीन पर कुछ दवगों द्वारा पक्का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था । इस बात की जानकारी हकीमपूरा मुहल्ले की महिलाओ को हुई तो पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुँच गईं और अवैध निर्माण का विरोध करने लगी । पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ काम बन्द कराया ।कोपागंज ब्लाक के खुखुंदवा मौजे में 128 नंवर सार्वजनिक खलिहान के रूप में खतौनी में दर्ज है । जिस पर कस्वा के हकीमपुरा मुहल्ले के अलावा अन्य लोग उपला पाथने के अलावा अरहर धान आदि पीटने के काम में लेते है । लेकिन कुछ दवगों द्वारा खलिहान की जमीन को अपना बताते हुए उस पर अवैध पक्का निर्माण करने लगे । हकीमपुरा मुहल्ले के महिलाएं भाजपा नेता रामकेवल साहनी के नेतृृत्त्व में भारी सख्या में कार्य स्थल पर पहुँच गईं। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने कार्य कर रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ काम बन्द कराया । मौके पर पहुँची महिलाओं का कहना था कि किसी भी सूरत में खलिहान पर अवैध निर्माण नहीं होने देंगी ।इस बावत सीओ अरशद जमाल सिद्दिकी ने बताया कि मौके पर काम बंद करा दिया गया है । खलिहान की जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जायेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें