उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने सोमवार को एक प्रसेनोट जारी कर बताया कि रबी वर्ष 2017-18 में राजकीय कृषि बीज भंडारों, सहकारिता, इफ्को से जिन किसानों ने गेंहूू, चना, मटर, मसूर आदि के बीज क्रय किए हैं वे किसान अपना आधार एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति अविलंब संबंधित बीज गोदाम प्रभारी को उपलब्ध कराएं ताकि अनुदान की धनाराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जा सके।