प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 के लिए ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों, बेरोजगारों, आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों, परंपरागत कारीगरों को गांव स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 26 दिसंबर तक आनलाईल आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में अनुदान देय है। योजना से संबंधित जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।