फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोतम पीजी कालेज के सुग्रीव अध्यक्ष, राहुल महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के क्रम में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छह पदों के लिए छात्र छात्राओं ने मतदान किया। मतदान में कुल 1120 के सापेक्ष 703छात्र छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सु्ग्रीव चौहान अध्यक्ष तथा राहुल कुमार महामंत्री घोषित किए गए। कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में सुबह से गहमागहमी रही। प्रत्याशी तथा समर्थक मतदान करने आ रहे छात्र छात्राओं से अपने पक्ष में वोट मांगते देखे गए। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिएप्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। छात्र संघ चुनाव में छह पदों के लिए कुल 1120 के सापेक्ष 703छात्र छात्राओं ने मतदान किया।अध्यक्ष पद पर सुग्रीव चौहान अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सुग्रीव चौहान ने रजनीश कुमार को176 मतों से हराया। सुग्रीव चौहान को438मत रजनीश कुमार को 262 मत मिला। एक मत अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर353मत पाकर अरविंद कुमार वरिष्ठ औऱ अजीत कुमार335मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। 13 मत अवैध मिला। महा मंत्री पद पर राहुल कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। राहुल को 371मत उदय प्रताप को 319मत मिला। 12मत अवैध मिला। संयुक्त मंत्री के लिए हरेराम घोषित किए गए। हरेराम को 433 मत तथा हरिलाल को 257मत मिला। 13 मत अवैध मिला। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शिवांनद निर्वाचित घोषित किए गए। शिवानंद 342मत तथा कमलेश कुमार को 336मत मिला। 23मत अवैध मिला।इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने विजेता उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने जीते हुए प्रत्याशियों को को प्रमाण पत्र सौंपा। सकुशल शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के लिए महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को सहयोग के लिए आभार जताया। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा, हलधरपुर एसओ राजेश प्रसाद यादव सहित कई थानों की फोर्स पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने विजयी प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच घर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें