फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तहसीलां का नक्शा अपलोड करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के सभागार में तहसीलदार द्वारा शुक्रवार को सभी राजस्व कर्मियों लेखपालों को सीमा स्तंभों की डिकोडिंग करने के साथ संपूर्ण तहसील का नक्शा बनाने का निर्देश दिया, ताकि उसे गूगल पर अपलोड किया जा सके। खतौनी में खातेदार के आधार कार्ड के साथ उसका अंश भी दर्ज करने का निर्देश दिया। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने सभी राजस्व निरीक्षकों के साथ लेखपालों को निर्देश दिया की शासन के निर्देश के अनुसार आप सभी तहसील क्षेत्र के सभी गांवों के नक्शों को मिलाकर तथा नक्शों के सीमा स्तंभों की डिकोडिंग जल्द पूरा कर लें। यह भी निर्देश दिया की खतौनी में सभी खातेदारों का आधार कार्ड दर्ज करने के साथ उनके जाति, मोबाइल नंबर के साथ उनके अंश को भी दर्ज कर दें। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह, रामदरश, सत्येंद्र सिंह के अलावा राजेश सिंह, अजय चौहान, योगेंद यादव, रामसेवक, पंकज, सर्वेश आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें