फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने- सामने भिडंत में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा बाजार स्थित मधुबन मोड़ शहीद मार्ग पर सोमवार की अपराह्न लगभग ढाई बजे दो बाइकों की आमने- सामने भिडंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने शहीद मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी घोसी के आश्वासन पर लगभग दो घंटे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सरालखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह निवासी शैलेश (20) अपनी बाइक से सोमवार को बलिया जनपद के इब्राहिमपट्टी में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। रिश्तेदारी से लौटते समय सोमवार की दोपहर करीब 2:39 बजे मझवारा बाजार स्थित शहीद मार्ग पर मधुबन मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। गंभीर रुप से घायल युवक को उसके रिश्तेदार प्राइवेट वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। कई बार हो चुकी दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शहीद मार्ग पर ब्रेकर बनवाने को लेकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्रेकर बनवाने की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम घोसी टी पी वर्मा के ब्रेकर बनवाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा, कोतवाल घोसी डीके श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव सहित कई थानो की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें