फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास आवंटन में नहीं रुक रही धनवसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद प्रधानमंत्री आवास आवंटन में बिचौलियों की धनवसूली नहीं रूक पा रही है। ग्राम प्रधान से लेकर रोगजार सेवक अथवा इनके संपर्क में रहने वाले बिचौलिए पात्र गरीबों से आवास आवंटित कराने के लिए उनसे बड़े पैमाने पर धनउगाही कर रहे हैं। इस प्रकार की शिकायतें जिम्मेदार अफसरों तक भी पहुंच रही हैं। उधर, पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्वयं जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा है कि अभी भी जनपद स्तर पर यह शिकायतें मिल रही हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कुछ विकास खण्डों में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, कम्प्यूटर सहायक पात्रों को बहला-फुसलाकर लाभार्थियों से आवास के नाम पर अवैध धनराशि की वसूली कर रहे हैं। कहा है कि यह अत्यन्त आपत्तिजनक एवं शासनादेशों का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आवास आवंटन में किसी भी विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक तथा अन्य कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास के अन्तर्गत आवास के आवंटन के नाम पर निर्धन व अत्यन्त बेसहारा व्यक्तियों से किसी प्रकार की अवैध धनराशि की मांग न की जाय। सीडीओ ने चेताया है कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है और दोषी के विरूद्ध न केवल दण्डात्मक और अनुशासनिक कार्यवाही की जायेेगी, बल्कि उसके विरूद्ध दोष निर्धारण करके 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। सीडीओ ने जनसामान्य से आह्वान किया कि लाभार्थी से यदि आवास के नाम पर कोई धनराशि मांगता हो तो लाभार्थी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मऊ के वरिष्ठ सहायक प्रकाश सिंह के मोबाइल नंबर 9415845780 तथा कार्यालय के दूरभाष नंबर 0547-2220495 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें