घोसी। भाजपा घोसी मंडल के द्वारा सोमवार को नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में साफ सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को भाजपा जन जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में सुबह ही पहुंच कर झाड़ू लेकर साफ सफाई किया। साथ ही बच्चों को भी जागरूक किया। उपस्थित लोगों को मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह द्वारा स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डा नागेंद्र सिंह, आंनद चौधरी, मून्ना गुप्ता अम्बिका यादव, मुन्ना राजभर, शैलेंद्र सिंह, लालचन्द्र चौहान, रामप्यारे प्रजापति, जवाहिर गुप्ता आदि रहे।