मधुबन । थाना क्षेत्र के पाती गांव की दलित बस्ती में बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे के करीब टूटे बिजली के तार को विद्युत तार को जोड़ते समय करेंट की चपेट में आकर युवक गंभीररुप से झुलस गया। परिवार के लोग युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृत युवक भोला प्रसाद 35 पुत्र बिरन मधुबन थाना क्षेत्र के पाती गांव का निवासी था। बुधवार की शाम को वह घर में टूटे हुए विद्युत तार को जोड़ रहा था। इस दौरान बिजली कटी थी। युवक ने बिजली कटी सोचकर तार को दांत से छीलने लगा। तभी आपूर्ति शुरू हो गई। इस दौरान युवक करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। यह देख परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद चिपके तार से उसे छुड़ाया। साथ ही अचेतावस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देख मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजनों में कोहराम मच गया। शव गांव आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत पति के शव से लिपटकर पत्नी केशरी देवी बेसुध हो गई। परिजनों के करूण-क्रंदन से जुटे लोगों की आंखे छलक गई।