मऊ। सिंधी समाज के ईष्टदेव झूलेलाल की जयंती पर गुरुवार को सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सिंधी समाज के लोगों ने भव्य जुलूस निकाल कर झूलेलाल की विभिन्न झांकियां प्रस्तुत किया। जुलूस चौक बाजार, गुरुद्वारा, रौजा होते हुए सिंधी कालोनी के रास्ते भीटी स्थित तमसा तट पर पहुंच कर कलश व दीप विसर्जन के पश्चात समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग बैंडबाजा के धुनों पर आयो लाल झूले लाल गाते हुए श्रद्घा व भक्ति के सहित झूम रहे थे। बता दें कि सिंधी समाज के लोग झूलेलाल को वरुण देवता अर्थात जल देवता के रुप में मानते हैं। उन्हें सिंधी समाज का ईष्टदेव भी कहा जाता है। जुलूस समापन के बाद सिंधी धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशोक, बावला, रोशन, दिलीप, महेश, रवि, कैलाश, नरेश, गोल्डी, छोटू, नवीन, बबलू, किशन, कालू, महेश, नरेश, आकाश आदि के अलावा सिंधी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।