मऊ। जहर खाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। युवक के जहर खाने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। मृत युवक परशुराम चौहान 22 गाजीपुर जिले के दुल्हपुर थाना क्षेत्र के मियानबाड़ा गांव निवासी दामोदर चौहान का पुत्र था। परिवार के सदस्यों से पता चला कि बीते 15 अगस्त की शाम को वह जहर खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई। इस दौरान परिवारीजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल मऊ लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को युवक के जहर खाने के कारण की जानकारी नहीं थी।