मऊ। शासन द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़िय़ों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2016-17 के लिए सामान्य वर्ग तथा वृद्ध वर्ग में लक्ष्मण,रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इसके लिए कुछ विशिष्ट योगयताएं और उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये पुरस्कार केवल उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों को ही दिए जाएंगे। खिलाड़ी कम से कम तीन बार प्रदेश सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्टीय खेल,राष्ट्रीय सीनियर चैम्यिनशिप में भाग लिया हो। लक्ष्मण ,रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में 31 खेलों तैराकी, तीरअदांजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, कैनोइंग एण्ड कैयाकिंग, साइकिलींग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक, हैण्डबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खेा -खो, रोईंग, शूटिंग, टेबिल टेनिस, लान टेनिस, वालीबाल, भारोत्तोलन,वेस्टफिजिक, कुश्ती, ताइक्वांडो, याचिंग, विंटन गेम्स, गोल्फ, क्रिकेट, टेनिस बाल क्रिकेट, एवं साफ्ट टेनिस में पुरुष और महिला खिलाडिय़ों को दिए जाएंगे।