घोसी। कोतवाली के प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें से मौके पर एक का निस्तारण किया गया। 28 प्रार्थना पत्रों में से 23 राजस्व से सम्बंधित तथा पांच पुलिस से संबंधित रहे। इस अवसर पर सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी, कोतवाल सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार सर्वेश सिंह आदि शामिल रहे।