रानीपुर। क्षेत्र के वक्तावरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर तीन से संबंधित दो दर्जन गांवों में पिछले 16 घंटों से बिजली नहीं है। बिजली न रहने से लोग हलाकान हैं। उपकेंद्र के फीडर नंबर तीन से क्षेत्र के अमारी , अमरहट, बैँजापुर , कासिमपुर , खुरहट, सनेगपुर , भूपतनगर , रैनी , भौरेपुर सहित दो दर्जन गांवों को विद्युत सप्लाई की जाती है। रविवार की रात से ही फीडर नंबर तीन में कोई खराब आ गई। जिससे इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की उदासीनता से रात से लेकर रविवार को पूरे दिन बिजली नहीं रही। विभागीय लापरवाही से क्षेत्रवासियों में आक्रोशव्याप्त है। इस बाबत एसडीओ एम के आर्य का कहना था कि फाल्ट की तलाश के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।गड़बड़ी का पता लगते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।