फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी नाईन गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सेचुई गांव के नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान चिरैयाकोट पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार डी नाइन गिरोह के दो शातिर सदस्यों को तमंचा और कारतूस के साथ रविवार की शाम गिरफ्तार लिया। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर चालान कर दिया। दोनों सदस्य डी नाइन गिरोह के लिए काम करते थे और उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चिरैयाकोट थाना के सरसेना चौकी प्रभारी संजय कुमार सरोज रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर अपने हमराहियों के साथ ग्राम सेचूई नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ़ से एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे । संदेह होने पर पुलिस ने उन दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी ली गयी तो दोनों के पास से एक एक अदद देशी तमंचा 315 बोर का तथा दो अदद कारतूस 315 बोर का पाया गया । पुछताछ पर दोनों ने अपना नाम अमित यादव पुत्र संता यादव निवासी हाफिजपुर एवं आशिष यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी बस्तीचक थाना चिरैयाकोट बताया। बदमाशों ने बताया कि वह डी नाइन गैंग से जुड़े हैं और उन्हीं के लिए काम करते हैं। दोनों पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे भी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें