फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार को हर मोर्च पर बताया फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (ब्यूरो)। नगर के मदापुर में सोमवार को बसपाइयों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताया। वक्ताओं ने कहा कि जनपद सहित घोसी की सड़कें न गड्ढा मुक्त हुयी और न ही क्षेत्र अपराध मुक्त। वरिष्ठ बसपा नेता जहाँगीर खान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की हर घोषणा मात्र खोखली घोषणा बन कर रह गयी है। इसका जीता जागता उदाहरण घोसी सहित जनपद की सड़कें है।सड़कें कम गढ्ढे ज्यादे दिखते हैं। जब जब मुख्यमंत्री कहते है कि अपराध खत्म होंगे तब तब हत्या,लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। अपराधी चुनौती बन कर उभर रहे हैं। बैठक में जहाँगीर खान, अफजल अंसारी, मोती अंसारी, अंसार अहमद, सलमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें