फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से रोकने को लेकर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ग्राम पंचायतों में खुले में शौच करने से रोकने और हर घर में शौचालय का निर्माण कर उसका इस्तेमाल करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में रोजगार सेवकों, सफाई कर्मियों ग्राम सचिवों और महिला सामाख्या से जुड़ी महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कुल 12 ग्राम पंचायतों को आगामी 31 जुलाई तक पूरी तरह से स्वच्छ और बाहर ख्ुाले में शौच करने से मुक्त कर दिया जाएगा। बताया कि जनपद के कुल 127 गांवों को 31 जुलाई तक खुले में शौच करने पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि 2 अक्टूबर 2018 तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कर दिया जाएगा। कार्यशाला में यूनिसेफ के प्रशिक्षक प्रभात कुमार ने खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों की चर्चा करते हुए कहा कि बाहर खुले में शौच करने से डायरिया, कालरा, हैजा, आदि समेत पेट की तमाम प्रकार की बीमारियां होती है। कहा कि लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हर गांव में जन जागरण के लिए समाज से जुडे़ हर तबके के लोगो का सहयोग लिया जा रहा है। सहायक पंचायत अधिकारी सतीश मौर्या, प्रमोद कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें