फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बैंक में तैनात दो कर्मचारियों समेत 14 मिले मरीज, संख्या पहुंची 400

Sun, 26 Jul 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ कम होता नहीं दिख रहा हैं।रविवार को बीएचयू से आई 215 रिपोर्ट में 11 जबकि 278 एंटीजेन टेस्ट में तीन कोरोना वहीं एक रिपोर्ट लखनऊ के एक निजी लैब से पॉजिटिव मिली।इसमें दो बैंक कर्मचारी हैं, जबकि एक प्रसिद्ध व्यापारी पुत्र तो एक कोटेदार का पति संक्रमित पाया गया। नए मरीजों के मिलने से जिले में मरीजों की संख्या 400 हो गई।इसमें 117 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार जिले के दो कोविड अस्पतालों में चल रहा हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बीएचयू से 215 रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें 11 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 278 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया, इसमें दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। बोले कि मरीजों में नगर स्थित एक बैंक के दो कर्मचारी है।

वहीं रतनपुरा ब्लाक के नसीराबाद में दो, भुड़सरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बड़राव ब्लाक के अमिला में एक और निबिहा गांव में दंपति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वही कोपागंज ब्लाक के अदरी नगर पंचायत के खजुरी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


वहीं एंटीजेन टेस्ट में पुलिस लाइन में हुई जांच में ताजोपुर निवासी दो कोरोना संक्रमित मिले। वहीं नगर के भीटी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट लखनऊ के एक निजी लैब से पॉजिटिव मिली है। बताया कि जिले में अब मरीजों की संख्या 400 पहुंच गई। इसमें 117 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 277 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं छह लोगों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद मिली हैं।

चार ने जीती कोरोना से जंग

रविवार को आई रिपोर्ट में एल-1 परदहा में भर्ती चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बोले कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर सैंपलिंग के साथ एंटीजेन टेस्ट बढ़ाया जा रहा हैं। बताया कि अब तक 13354 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया हैं।इसमें 12316 की रिपोर्ट मिल चुकी हैं, जिसमें 11927 निगेटिव मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें