फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को सरकारी भवनों पर जलेंगे दीप

Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की 69वीं वर्ष गांठ की तैयारियों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसी क्रम में 14 अगस्त  को समय साढ़े छह बजे गाजीपुर तिराहा से शहीद स्मारक रोडवेज तक कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। इसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज सेवी एवं बच्चे  सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


14 अगस्त को रात में सरकारी भवनों पर दीपक जलाए जाएंगे।  लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों  पर रात में दीपक जलाएं। 15 अगस्त को प्रात: साढ़े छह बजे नगर पालिका से कोतवाली तक  बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 15 अगस्त को सुबह आठ बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जायेगा । इस दिन स्वतंत्रता संग्राम  सेनानियों को सम्मानित  किया जाएगा। सुुबह  9.30 बजे  से पुलिस लाईन से स्टेडियम तक  क्रास कन्ट्री दौड का आयोजन किया गया है। उसी दिन स्टेडियम में खेल कूद का  आयोजन किया गया है।


15 अगस्त को 10 बजे से 11 बजे तक  कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाईन एवं अन्य शासकीय कार्यालय में पौधरोपण  किया जायेगा। 15 अगस्त को मधुबन  शहीद स्थान पर 11 बजे माल्यार्पण  एवं शाम को गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। सायं  पांच बजे से सात तक  कम्यूनिटी  हाल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें