फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंतिम दिन 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को अंतिम दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। उसी दिन प्रत्याशी दोपहर 2 से 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्यगण ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारी के गठन के लिए अंतिम दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल, पंचानन वर्मा, दिनेश राय ने नामांकन दाखिल किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बाबूलाल प्रजापति, राम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए घनश्याम श्रीवास्तव, रीना सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए रितेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार राय, अवनीश कुमार, उपेंद्रनाथ चौहान, फतेह बहादुर सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। मतदान 28 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य मुहम्मद असलम, नजमुल इकबाल, झारखंडेय प्रसाद गुप्त, बृजभूषण सिंह, श्रीनिवास मिश्र व राधेश्याम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें