मऊ। जिले में सोमवार को 1248 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 112 लोग संक्रमित मिले। वहीं 137 मरीज कोरोना को मात दिया। संक्रमित मरीजों में 16 पुलिस लाइन के हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 985 लोगों की जांच एंटीजन से की गई, इसमें 44 संक्रमित मरीज मिले है। वहीं आजमगढ़ से 263 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 62 लोग संक्रमित मिले, इसके अलावा छह संक्रमित मरीज ट्रूनाट जांच में मिले है। संक्रमित मरीजों में पुलिस लाइन से 16,पनियरा से दो, कहीनौर से दो, कोपागंज से दो, गाजीपुर तिराहा एक, भीटी से दो, फातिमा चौराहा से छह, जिला अस्पताल कॉलोनी से एक, हनुमान नगर से तीन सहित 112 मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 749 पहुंच गई है। इसमें 5 हजार 217 मरीज रिकवर हो चुके है। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1487 मरीजों में से 1310 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।