फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1366 जांच में एक भी नहीं मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शुक्रवार को क्रिसमस का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए राहतभरा रहा। शुक्रवार को आई 1366 संदिग्धों की सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 718 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की गई। इसमें कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं लैब से आई 618 जांच में भी निगेटिव रिपोर्ट मिली। बताया कि सात मरीज रिकवर होकर घर लौटे। कुल संक्रमित 2979 मरीजों में 2906 मरीज रिकवर हो चुके है।जबकि 39 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में 34 सक्रिय मरीज है। बताया कि अब तक 1 लाख 35 हजार 270 लोगों की जांच एंटीजेन से की जा चुकी है। जबकि लैब में 96 हजार 586 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है।इसमें 93 हजार 769 की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 92 हजार 454 की रिपोर्ट निगेटिव है।जबकि 2 हजार 814 संदिग्धों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें