त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के लिए शुक्रवार को सात वार्डो के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 135 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इसी क्रम में दोहरीघाट तथा फतहपुर मंडाव ब्लाक में 1103 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं तृतीय चरण के मतदान के लिए जिला पंचायत सदस्य का एक व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पर्चा वापस लिया। जबकि घोसी ब्लाक व बड़रांव ब्लाक सहित चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पर्चा खारिज किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक में 19, दो में 17, तीन मे 22, चार में 19, 16 मे 15, 17 में 19, एवं 18 मे 24 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। तृतीय चरण के मतदान के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पर्चे वापस लिये गए। जिसमें वार्ड नं 20 गोधना से सपना पत्नी अवधेश कुमार निवासी जमालपुर विक्कमपुर ने जिला पंचायत सदस्य का पर्चा वापस लिया। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए विकास खंड घोसी से एक तथा बड़रांव से तीन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज किया गया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पर्चा दाखिल किया गया। इसके लिए प्रशासन की ओर से कुल 11 खिड़की बनाए गए थे। एक खिड़की पर एक से दस वार्ड तक के पर्चे लिये गए। विकास खंड में कुल 107 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। ब्लॉक द्वारा इसके लिए 11 खिड़की बनाई गई थी। प्रत्येक खिड़की पर दस दस वार्डो तक के लोंगो का पर्चा दाखिल किया गया। जिसमें कुल 583 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड नम्बर एक चक्की मुसाडोही से आज कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को 520 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।