मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ से नामी कंपनी के इंजिनियर द्वारा 1345 बोरी नकली सीमेंट बरामद करते हुए संबंधित के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस सीमेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
नीरज मिश्रा निवासी आशियाना लखनऊ का आरोप है कि मधुबन बाजार में गोपनीय सर्वे पर थे तभी मधुबन दुबारी मोड़ के समीप एक ट्रक से सीमेंट उतार कर एक गोदाम में रखा जा रहा था। सीमेंट की जांच की तो नकली पाया गया। पुलिस के साथ पहुंचकर 1345 बोरी नकली सीमेंट को बरामद किया। मामले में पुलिस ने सीमेंट मालिक अखिलेश यादव निवासी नकिहवा देवारा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है।