फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप कार्य न होने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई: ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ठेकेदारों तथा कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ठेकेदारों को मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश ईओ द्वारा दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ईओ संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डो में कराए जा रहे विकास कार्यो की निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। कार्यो को मानक के अनुरूप न कराए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि किसी ठेकेदार द्वारा कोई निर्माण कार्य कराने में गुणवत्ता के मानकों के विपरीत कार्य कराया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुये निर्मित कार्यों को तोड़वा दिया जायेगा। कहा कि वो स्वयं निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेंगे। बैठक में ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें