फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने गुरुवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला जेल में कुल 663 कैदी बंद मिले। जिसमें बीस महिलाए शामिल है। इस दौरान चार कैदियों सूरज राजभर,राजनाथ,रामसजन और रमाकांत यादव ने अपने मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग किया। निरीक्षण में जिला जेल में सब कुछ सामान्य मिला। किसी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया। निरीक्षण में महिला बैरक में बीस महिला बंद मिली जिनके साथ तीन बच्चे भी थे। जिनको आहार और दुग्ध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सचिव ने भोजनालय, अस्पताल और किशोर बैरक का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक अविनाश गौतम,कारापाल लाल रत्नाकर सिंह, उपकारापाल अजय कुमार, शिव स्वरुप पाल, हौसिला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें