फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित, विज्ञान में तीन प्रश्न पूछने से मायूस दिखे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से चयनित 66 अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए बुधवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज में परीक्षा हुई। परीक्षा में गणित, विज्ञान विषय से मात्र तीन सवाल पूछे जाने से विज्ञान वर्ग के शिक्षक मायूस दिखे। वहीं पेपर बेहतर होने से काफी शिक्षकों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के 55 प्राथमिक तथा 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। विभाग की तरफ से इन स्कूलोंज में शिक्षण कार्य के लिए बुधवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज में परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 481 शिक्षकों ने आवेदन किया था। परीक्षा को लेकर शिक्षक खासे उत्साहित दिखे। 40 मिनट की परीक्षा में 40 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें अंग्रेजी विषय से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। गणित विज्ञान से संबंधित मात्र तीन प्रश्न ही थे। इससे विज्ञान वर्ग के शिक्षकों में मायूसी रही। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान विषय के शिक्षकों का कहना था कि प्रश्नपत्र में गणित, विज्ञान से संबंधित मात्र तीन प्रश्न ही पूछा गया था जबकि अंग्रेजी विषय से संबंधित 20 प्रश्न पूछा गया था। परीक्षा कक्ष से निकलने के बाद पेपर अच्छा होने पर अधिकांश शिक्षकों के चेहरे खिला दिखा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि सफल शिक्षकों को को डायट से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें