फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चचाईपार स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज की ओर से प्रबंधक ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के बच्चे उम्र 18 पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है, सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से, प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं, स्लोगन लिखी तख्तियों को हाथ में लिए हुए तथा नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में शामिल छात्र चचाईपार, बदनपुर गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील कर रहे थे। पुन: रैली विद्यालय पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हुई। इस मौके पर प्रबंधक ओम प्रकाश यादव ने शिक्षकों सहित बच्चों को मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब अधिक से अधिक मतदान होगा तथा सही प्रतिनिधि का चयन हो सकेगा। मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जाएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र नाथ पटेल ने कहा कि आज युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश यादव, उदय, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, उमेश यादव, शिवानंद प्रसाद राम जन्म यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें