फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी वृद्धा की मौत,चार घंटे बाद मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में रविवार को हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत होने के बाद परिवार के सदस्य शव घर ले जाने के लिए चार घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। एंबुलेंस मिली भी तो बिना चालक के, इस दौरान मृतका के परिवार का सदस्य एंबुलेंस चलाकर शव को ले गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी बताशी 65 पत्नी रामरूप गिरि बीते 12 फरवरी की रात अपनी मड़ई में सोई थी। इस दौरान जलती ढिबरी की लौ से मड़ई में आग लग गई, इस घटना में वृद्धा बताशी देवी झुलस गई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए थे। 15 दिन बाद रविवार दोपहर वृद्धा की मौत हो गई। इस दौरान परिवार के सदस्य शव को घर तक ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की मांग किया। उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि चालक बाहर है। लगातार चार घंटे तक इंतजार करने के बाद चालक का पता नहीं चल पाया तो परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। परिजन सीएमएस से चालक के साथ एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। बढ़ता जनाक्रोश देख सीएमएस ने मृतका के परिजनों को चालक की व्यवस्था करने को कहा। उनके परिवार का एक सदस्य वाहन चलाना जानता था। वह एंबुलेंस चलाकर शव अपने घर ले गया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बृज कुमार का कहना है कि चालक कुछ जरूरी काम से बाहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें