फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कल्याण के प्रति पूर्णत समर्पित थे संत गाडगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति द्वारा शनिवार को कस्बा स्थित धोबी धर्मशाला परिसर में संत गाडगे महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने संत गाडगे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाब चंद ने कहा कि संत गाडगे का जन्म महाराष्ट्र के धोबी परिवार में हुआ था। वो एक समाज सुधारक और घुमक्कड़ भिच्छू थे, जो सामाजिक विकास करने हेतु साप्ताहिक उत्सव का आयोजन करते थे। कहा कि उस समय भारतीय ग्रामीण भागों का काफी सुधार किए वह घूमते फिरते सामाजिक शिक्षक थे, जो कि समाज में शराबबंदी करवाना चाहते थे। संत गाडगे ने केवल मानव के कल्याण का ही नहीं सोचा बल्कि मूक जानवरों पर अत्याचार का विरोध करते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष शिवाजी कनौजिया तथा संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद चौधरी ने किया। इस मौके पर यमुना प्रसाद, मनोज कुमार, नींबू लाल, मूलचंद चौधरी, गिरजा कनौजिया, प्रमोद कुमार, राजू कनौजिया, शिव गोविंद चौधरी, जयनाथ, रामाकांत, छोटे लाल, विजय, रामलाल, मुसाफिर, गोरख प्रसाद, शिव गोविंद, विपिन सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें