यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल परीक्षा में 6901 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, डीआईओएस ने शुक्रवार को 12 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक परीक्षा केंद्र पर गैरहाजिर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अलग न रखने पर कक्ष निरीक्षकों से जवाब तलब किया और उसका बंडल अलग रखने को कहा।
प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला, इंटर चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्रावैधिक, रंजन कला तथा दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा में परीक्षा में 38850 के सापेेक्ष 31949 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस ने दुलारे इंटर कालेज मुजार बुजुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक को अनुपस्थित परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने संत विनोवा इंटर कालेज सिपाह, एसएसवी इंका अमिला, स्वरुपा इंटर कालेज पिड़उथसिंहपुर, शंकर जी इंका पिड़उथ सिंहपुर, शंकरजी इंटर कालेज पतजीवा, बाबा थानीदास इंटर कालेज अमिला, कृषक इंटर कालेज गोड़सरा, बापू बाल शिक्षा सेवा संस्थान घोसी, सर्वोदय इंटर कालेज घोसी, भृगुनाथ इंटर कालेज पारा मुबारकपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ओके मिला।