मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं से मन की बात आईईटी के टाउन हॉल कार्यक्रम को 74 लोकसभा में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर दो लाख युवाओ ने सीधे मुख्यमंत्री से संवाद किया। शुक्रवार को भाजयुमो की तरफ से डीसीएसके पीजी कालेज में युवाओं को दिखाया गया। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पार्टी के युवाओं से मन की बात और उनकी सोच को जानेंगे और इसे भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि युवाओं की इसी सोच के आधार पर भारत के ब्लू प्रिंट की नींव रखी जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम को मऊ से डीसीएसके पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम से युवा जुड़े। साथ ही अपने सुझाव और सवाल को मुख्यमंत्री से साझा किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय ने कहा कि देश का भविष्य युवा है और भाजयुमो लोकसभा क्षेत्र चुनाव में वन बूथ टेन यूथ पर काम कर रही है। 18 साल के बने नए मतदाता पर फोकस है। उनको जोड़ने का काम किया जाएगा। देश के युवा वोटर फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा द्वारा शुरू किए गए भारत के मन की बात अभियान से युवाओं के मन की बात जानने और उनकी अपेक्षाओं को संकल्प पत्र का आधार बनाया जाएगा।