फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के रूप में मनाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के लिए जनपदीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक संपूर्ण सोच के साथ संबंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है। जिसके लिए 10 फरवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इसमें स्वाथ्य विभाग द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से संबंधित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों के लिए राज्य, जनपद ब्लाक तथा पंचायत, ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। नगर पालिका, नगर पंचायत नगरीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का संचारी रोगों की रोकथाम, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था नालियों, कचरों की साफ-सफाई का कार्य करेगा। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए हैंडपम्प के रिबोरिंग एवं पेयजल की गुणवत्ता के अनुश्रवण के लिए बैक्टीरियोलांजिक, वायरोलजिकल जांच भी करेगा। पंचायत विभाग द्वारा प्रधान अपने ग्राम में अभियान के नोडल होंगे। 10 फरवरी 2019 से प्रभात फेरी का आयोजन कर संचारी रोग नियंत्रण माह का उद्घाटन करेंगे। उथले हैंड पंप को चिंहित कर जनता को उनका प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना। इसके स्थान पर इंडिया मार्क हैंडपंप की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार, डेगू के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर सेंसिटाईज करने, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार केलिए जन जागरण अभियान यथा दस्तक अभियान में स्थानीय एएनएम तथा आशा कार्यकत्रियों को सहयोग करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माध्यमिक, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा के लिए नोडल अध्यापक नामित करने एवं प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को बीमारियों से बचाव पर्यावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी संदेश बताने विशेष कर हाथ धोना, सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, खुले में शौच के नुकसान पर होने वाली बीमारियों आदि को बताने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें