फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के महान प्रज्ञापुरूष थे स्वामी विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युग पुरूष स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन के अवसर पर चल रहा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं युवा सप्ताह संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लेखाकार ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने समसामयिक विषयों एवं समस्याओं को हल करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उसी प्रकार आज सामाजिक बुराइयों को दूर कर निराकरण करने में युवाओं को आगे आनेे की आवश्यकता है। पूजा राय ने कहा कि स्वामी जी भारत के महान प्रज्ञा पुरूष थे। उन्होंने कुछ भी नया नहीं कहा, अपितु जो सर्वोत्तम सूत्र रचे जा चुके हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान अवतरित हो चुके हैं, आत्म दर्शन के जो सिद्धांत बताए जा चुके हैं। स्वामी विवेकानंद ने विभिन्न अवसरों पर उन्हीं की व्याख्या की है। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। इसके पूर्व नेहरू युवा केंद्र की महिला राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रतिभा चौबे ने स्वागत गीत और कुर्थी जाफरपुर युवा मंडल के मुहम्मद नज्म और मोहम्मद अकरम ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। युवा सप्ताह के दौरान संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें